भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को सफल बनाने हेतु ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियो ने किया कई गांव का भ्रमण
रामपुर । बुधवार 8 अप्रैल 2026 को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत जनपद शाखा रामपुर के जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त मंत्री पंडित कमल शर्मा, तहसील अध्यक्ष रामौतार शर्मा, उपाध्यक्ष और के,पी, श्रोति, नगर अध्यक्ष पंडित रामऔतार शर्मा , शाहाबाद तहसील अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार शर्मा, के द्वारा 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को सफल बनाने हेतु कई गांव पंचायतों का भ्रमण किया गया है
जिसमें सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सिमरिया, ग्राम पंचायत रहसैना, ग्राम पंचायत जनू नागर, ग्राम पंचायत रठौंडा और लोहा पट्टी भोलानाथ में जा करके ब्राह्मण समाज के बीच में बैठकर बैठक करके परशुराम जन्मोत्सव को मनाने के लिए सभी को समय से भाग लेकर के कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया
गया है। सभी बैठकों में सर्वप्रथम महान सेनानी मंगल पांडे जी की पुण्य स्मृति तिथि पर समस्त ब्राह्मण समाज के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके द्वारा समाज में किए गए महान कार्य को याद किया गया और उससे सीख लेने की आवश्यकता जताई गई है। इस अवसर पर रूप किशोर शर्मा, देवेंद्रपाल शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, नेतराम शर्मा,
कृष्णपाल शर्मा, वेदपाल शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रोशन लाल शर्मा, आकाश भारद्वाज, कमल शर्मा, कमल शर्मा अभिषेक कुमार शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, सोनू शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, परशुराम शर्मा, विष्णु शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, मुंशीलाल शर्मा, कपिल शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, शिव दत्त मिश्रा, रामपाल शर्मा, रवि शर्मा इत्यादि ने भाग लिया।