भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तिलहर को रिश्वत लेते हुए किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तिलहर को रिश्वत लेते हुए किया गया गिरफ्तार

Wednesday, April 22, 2026 | April 22, 2026 Last Updated 2026-04-22T14:52:54Z
    Share
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तिलहर को रिश्वत लेते हुए किया गया गिरफ्तार 

जनपद शाहजहांपुर/क्षेत्र के अंतर्गत तहसील तिलहर में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र मंडी समिति तिलहर पर नियुक्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुनींद्रनाथ पटेल पुत्र रामासरे पटेल को आज गेहूं क्रय केंद्र पर किसान से ₹100 प्रति कुंतल रिश्वत के रूप में डिमांड करने पर किसान के द्वारा ₹9000 की रिश्वत देते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली के द्वारा विपणन निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता सौरभ सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम चाहरपुर पोस्ट गोपालपुर चितौरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर ने बताया कि नवीन मंडी तिलहर में गेहूं क्रय केंद्र पर नियुक्त विपणन निरीक्षक के द्वारा उसे गेहूं तौल के दौरान उहसे ₹100 प्रति कुंतल के हिसाब से रिश्वत की डिमांड की

 गई है। इसकी शिकायत को भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम बरेली के द्वारा तुरंत संज्ञान में लेकर निवास तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुनींद्रनाथ पटेल क्षेत्रीय विपणन अधिकारी नवीन मंडी स्थल तिलहर जनपद शाहजहांपुर को


 ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त मुनींद्रनाथ पटेल के खिलाफ वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए थाना कचरा जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close