LPG सिलेंडर की होगी नो टेंशन! इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी सप्लाई।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
हापुड़/आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दो स्तरीय समिति का गठन किया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित समिति में तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे।जनसुनवाई के दौरान लोगों को मुख्यालय आने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
LPG सिलेंडर को लेकर किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक खास फोन नंबर जारी कर दिया है. इस नंबर पर फोन करते ही आपके घर LPG का सिलेंडर आ जाएगा. ये फोन नंबर एक टोल फ्री नंबर है।
आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दो स्तरीय समिति का गठन किया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित समिति में तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे।जनसुनवाई के दौरान लोगों को मुख्यालय आने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए
यह व्यवस्था लागू की गई है. अब शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित व्यक्ति अपनी ही तहसील में तहसीलदार या पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे सकेगा.
इससे सिलेंडर उपलब्ध कराने में सुविधा मिल सके.
इसके अलावा शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 01222304834, 01222304835 और 1077 जारी किए गए हैं। आम नागरिक इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ ने आम जनता से अपील की है कि वे इन व्यवस्थाओं का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं.
बताया गया कि पहले सिलेंडर के लिए आवेदन करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड और शादी का कार्ड लगाना पड़ता था. अब लोगों की परेशानी को देखते हुए तहसील स्तर पर समिति गठित कर दी गई है और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि शादी-विवाह,
धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से पहले आयोजक सिलेंडर की मांग के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले इसके लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब तहसील स्तर पर व्यवस्था लागू कर दी गई है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।