सहसवान में ग्रामीण फिट हेल्थ कैंप का समापन, 102 मरीजों ने उठाया लाभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में ग्रामीण फिट हेल्थ कैंप का समापन, 102 मरीजों ने उठाया लाभ

Wednesday, May 13, 2026 | May 13, 2026 Last Updated 2026-05-13T15:45:06Z
    Share
सहसवान में ग्रामीण फिट हेल्थ कैंप का समापन, 102 मरीजों ने उठाया लाभ
सहसवान स्टेट बैंक रोड स्थित डॉक्टर लाल पथ लैब्स के कलेक्शन सेंटर शिफा पैथोलॉजी लैब द्वारा 6 मई से 12 मई तक आयोजित ग्रामीण फिट हेल्थ कैंप का समापन सोमवार को हुआ। कैंप के दौरान सहसवान नगर के विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए और जांच के लिए लैब भेजे गए।


कैंप के अंतिम दिन 102 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया। यह संख्या मंडल स्तर पर आयोजित ग्रामीण हेल्थ कैंपों के अनुरूप अब तक की सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है। शिफा पैथोलॉजी लैब ने पूर्व के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

कैंप के सफल आयोजन को लेकर लैब संचालक ने लोगों का आभार व्यक्त किया।  सहसवान की जनता डॉक्टर लाल पथ लैब्स की सेवाओं पर लगातार विश्वास जता रही है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की जागरूकता भी बढ़ रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close