एटा हादसाः खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 13 यात्री घायल; मोबाइल चलाते हुए कर रहा था ड्राइविंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा हादसाः खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 13 यात्री घायल; मोबाइल चलाते हुए कर रहा था ड्राइविंग

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-28T08:20:43Z
    Share
एटा हादसाः खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 13 यात्री घायल; मोबाइल चलाते हुए कर रहा था ड्राइविंग

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Ravi Sharma 

एटा के अलीगंज में फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे 13 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने चालक पर मोबाइल चलाते हुए लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।

एटा के अलीगंज में कायमगंज रोड पर बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस हत्सारी चौराहे पर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। बस का अगला हिस्सस्पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने को रवाना हुई रोडवेज हत्सारी पहुंचने पर खड़े ट्रक में जा घुसी। ट्रक में बस के टकराने पर हुई तेज धमाकेदार आवाज के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुन आसपास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों की सूचना पर पुलिस फोर्स और एंबुलेंस भी पहुंच गई। सभी घायल लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कस्बे के अस्पताल पहुंचाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close