शरीर रूपी कपड़े को भगवान नाम के साबुन से धो कर ही मुक्ति का रास्ता है - श्री अमित मोहन ब्यास जी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शरीर रूपी कपड़े को भगवान नाम के साबुन से धो कर ही मुक्ति का रास्ता है - श्री अमित मोहन ब्यास जी

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-28T18:12:45Z
    Share
शरीर रूपी कपड़े को भगवान नाम के साबुन से धो कर ही मुक्ति का रास्ता है - श्री अमित मोहन ब्यास जी

चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया
 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी -

कस्बा फतेहगंज पूर्वी में श्री राधा रमन खाटू श्याम मंदिर में चल रही भागवत कथा में चतुर्थ दिवस की कथा में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री अमित मोहन व्यास जी ने बताया की शरीर रूपी कपड़े को भगवान नाम के साबुन से ही धोकर मुक्ति का रास्ता बनता है मनुष्य को श्री राधा नाम जपते रहना चाहिए यही मुक्ति का रास्ता है। कथा में श्री राम की लीलाओं का वर्णन करते हुए अंत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयकारों के साथ भक्तों ने झूम कर खूब डांस किया यजमानों ने बताया कि पंचम दिवस की कथा में श्री गिरिराज जी का पूजन किया जाएगा। 
इस अवसर पर यजमान मोहन अग्रवाल गोविंद गुप्ता आनंद गुप्ता विशाल अग्रवाल राजेश गोयल सुरेश अग्रवाल विनय अग्रवाल विपिन अग्रवाल पवन गुप्ता सतीश अग्रवाल
आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close