सहसवान: गुरूवार को नगर व देहात क्षेत्र में ईद उल अज़हा (बकरीद) का त्योहार अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान: गुरूवार को नगर व देहात क्षेत्र में ईद उल अज़हा (बकरीद) का त्योहार अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-28T18:14:31Z
    Share
फोटो 
सहसवान: गुरूवार को नगर व देहात क्षेत्र में ईद उल अज़हा (बकरीद) का त्योहार अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया

 संवाददाता आमिर शाह की रिपोर्ट न्याय पंचायत सहसवान 

 गया। अलग-अलग समयानुसार ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर में सुबह साढ़े छह बजे पुरानी ईदगाह में पेशे इमाम नईम अब्दुल्ला ने, नगर में सबसे बड़ी ईदगाह मीरा साहब अली में नमाज सात बजे पेशे इमाम सय्यद रूवेद ने, शहबाजपुर जामा मस्जिद में आठ बजे बजे पेशे इमाम कारी

 खलीक उर रहमान ने बड़े ही अकीदत के साथ नमाज अदा कराई। बड़ी ईदगाह में हजारों की तादाद में नमाजी पहुंचे और नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ में कौम और मुल्क की सलामती के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे। ईदगाह व मस्जिदों के पास पालिकाध्यक्ष मीर हादी 

अली उर्फ बाबर मियां, ईओ डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर पहले ही साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था की गई व चूना डलवाया गया था। नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने

 जानवरों की कुर्बानी दी और एक दूसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। तहसीलदार राकेश कुमार, पुलिस क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार सिंह, पालिका के ईओ डॉ राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह समेत सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close