*एटा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाजः कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस फोर्स तैनात, वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण पर*
संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
एटा में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी, साथ ही अमन-चैन की दुआएं मांगीं। त्योहार के मद्देनजर जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन जी ने सभी मस्जिदों और जामा मस्जिदों में पुलिस प्रशासन की तैनाती सुनिश्चित की, जहां नमाज अदा की जानी थी। साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। हजारों की संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने अल्लाह की इबादत की।
एटा की पुरानी ईदगाह मस्जिद, बस स्टैंड मस्जिद, नई ईदगाह नगला पोता, जामा मस्जिद दरगाह हसन शाह वारसी सहित जिले की सभी मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।