उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार, 20 जून तक करें आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार, 20 जून तक करें आवेदन

Wednesday, May 20, 2026 | May 20, 2026 Last Updated 2026-05-21T01:45:51Z
    Share
उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार, 20 जून तक करें आवेदन
रामपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के अन्तर्गत न्यूनतम 3 वर्ष पुरानी निरंतर स्थापित एवं कार्यरत उत्कृष्ट इकाइयों तथा उद्यमियों को मंडल स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाने की योजना संचालित है।


 बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उद्यमियों एवं इकाइयों की चयनित सूची मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद में विभागीय योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत स्थापित इकाइयों से पुरस्कार हेतु 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन कम पूंजी निवेश पर अधिक रोजगार सृजन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमी एवं इकाई संचालक अपने आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बी-06 मुरारी लाल का बाग, राहे मुर्तुजा रोड,

 रामपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0595-2350926 एवं 9580503149 पर संपर्क किया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close