₹5000 की रिश्वत लेते हुए लेखपाल हुआ गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

₹5000 की रिश्वत लेते हुए लेखपाल हुआ गिरफ्तार

Wednesday, May 27, 2026 | May 27, 2026 Last Updated 2026-05-27T18:22:31Z
    Share
₹5000 की रिश्वत लेते हुए लेखपाल हुआ गिरफ्तार
जनपदबरेली/शिकायतकर्ता बाली मोहम्मद निवासी करमपुर चौधरी ने लेखपाल विपिन पटेल पर आरोप लगाते हुए एक शिकायती प्रार्थना पत्र एंटी करप्शन विभाग बरेली में दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनका 171 गज का एक प्लाट है। जिसको दाखिल खारिज करने के बदले में क्षेत्रीय लेखपाल विपिन पटेल के द्वारा रिश्वत की मांग की गई है।

 जब बाली मोहम्मद के द्वारा रिश्वत देने से इनकार किया तो लेखपाल विपिन पटेल ने दाखिल खारिज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाली मोहम्मद और लेखपाल विपिन पटेल से आपस में बात हुई कि ₹5000 अगर रिश्वत दे दी जाएगी तो उनका दाखिल खारिज करवा देंगे।

 बाली मोहम्मद के द्वारा ₹5000 देने की बात तय कर दी गई। इसके बाद बाली मोहम्मद के द्वारा एंटी करप्शन विभाग में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया एंटी करप्शन टीम के द्वारा प्रारंभिक जांच में उक्त आरोपों की पुष्टि हुई। 

इसके बाद एंटी करप्शन विभाग के द्वारा मंगलवार को ट्रैप सेट किया गया और एंटी करप्शन विभाग की टीम के द्वारा आरोपित लेखपाल को ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही लेखपालों के साथी गण कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में हंगामा करना शुरू कर दिया। 

सभी लेखपालों का कहना था कि एंटी करप्शन टीम उनके साथ ही विपिन पटेल को जबरदस्ती उठाकर लाइ है उन्होंने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली और सभी लेखपालों के द्वारा आव आरोप लगाया गया कि टीम ने विपिन के साथ मारपीट भी की है काफी देर तक कोतवाली पुलिस लेखपालों को समझने में ड्यूटी रही मगर मंगलवार की आधी रात तक सभी लेखपाल कोतवाली में डटे रहे।

कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी के अनुसार एंटी करप्शन टीम की तरफ से मिलेशिकायत पत्र के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली के बाहर हंगामा कर रहे अन्य लेखपालों को कोतवाल प्रभारी के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close