*यूपी के बदायूं में कतगांव गौशाला की बदहाल तस्वीरें! भूख-प्यास से तड़पती गायें, कई की मौत*
वजीरगंज बदायूं
उत्तर प्रदेश सरकार जहां गौमाताओं के संरक्षण और बेहतर व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं जनपद बदायूं के विकास खंड वजीरगंज की ग्राम पंचायत कतगांव स्थित गौशाला से सामने आई तस्वीरों ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला में पिछले तीन दिनों से ना पर्याप्त चारे की व्यवस्था है और ना ही पानी का इंतज़ाम। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई गायें भूख और बदहाली के बीच मृत अवस्था में पड़ी दिखाई दे रही हैं, जबकि जीवित गायें भी बेहद कमजोर और तड़पती नजर आ रही हैं।
सरकार की योजनाओं और दावों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही गौसेवा की व्यवस्थाओं की पोल खोलती दिखाई दे रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बेजुबान गायों की मौत का जिम्मेदार कौन है और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करेगा।