हापुड़ से लेखराज कौशल
बहुजन समाज पार्टी विनीत ठेकेदार ने संभाली सम्मेलन की कमान।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
हापुड़ में विधानसभा 59 से बहुजन समाज पार्टी ने विपिन दीवान को प्रत्याशी घोषित किया।
हापुड़ में गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने मिशन 2027 का बिगुल फूंका। जनसभा में लाखों लोगों ने शिरकत की।
सर्व समाज ने एक सुर में कहा कि अबकी बार विपिन दीवान। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने भी जताया बसपा पर भरोसा।
बहुजन समाज पार्टी पार्टी के तत्वाधान एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी को सत्ता में लाना और पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना था।
सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में सर्व समाज का एक अलग ही उत्साह देखने लायक था।
सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सेक्टर प्रभारी मेरठ सतपाल पेपला,दिनेश गाजीपुर,रवि जाटव,मेघनंदु जाटव, जिलाध्यक्ष डॉक्टर ए0के0कर्दम, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशलपाल आर्य,
तमकीन सेफी,किसान नेता हरीश हुड़,महेश टायर वाले,योगेंद्र धनोरा वाले, एडवोकेट दिनेश आदि बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए।