वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में खेली गई तीन मैचेज की सीरीज का आज हुआ समापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में खेली गई तीन मैचेज की सीरीज का आज हुआ समापन

Friday, May 1, 2026 | May 01, 2026 Last Updated 2026-05-01T09:47:27Z
    Share
वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में खेली गई तीन मैचेज की सीरीज का आज हुआ समापन

*बालिकाओं को किट की व्यवस्था कराएंगे सीनियर हॉकी खिलाड़ी*


*एक दिन देश का नाम रोशन करेंगी यह बालिकाएं बोले मुख्य अतिथि सौलत अली खान*
*वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के निर्णय स्वागत योग्य मारिया फरहत* 


*वसीम खान और आसिम खान ने बालिकाओं को कैश राशी से पुरुस्कृत किया* 

रामपुर। अंडर 14 हॉकीबालिका और वरिष्ठ नामवर हॉकी खिलाड़ियों के मध्य शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम रामपुर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए सीनियर हॉकी खिलाड़ियों और गर्ल्स मैच आयोजित किए गए।
जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने हॉकी मैच का आनंद लेते हुए सीनियर्स और बालिकाओं की सराहना की।
आज शुक्रवार को तीसरे और अंतिम मैच में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों ने सीरीज को तीन दो से जीत कर ट्रॉफी को पर कब्ज़ा किया।

फ़रहत अली खान हॉकी कोच ने कहा ऐसी खेलों की सीरीज से खिलाड़ियों में आपस में पहचान और वरिष्ठ खिलाड़ियों से हॉकी प्रेम के साथ साथ सीखने को मिलता है।
सभी सीनियर खिलाड़ियों ने एक बालिका को स्पॉन्सर्ड करने निर्णय लिया। जो सराहनीय है।

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी वसीम खान ने एक हजार और आसिम खान ने पांच सौ रुपए केश इनाम से पुरस्कृत किया।
वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में उस्मान अली खान, जुनेद, फ़रीद उर रहमान खान, शहज़ाद खान, अय्यूब खान, वसीम खान, पूर्व सभासद शननी खान, पूर्व सभासद सलीम मुहम्मद खान, चमन खान, शानू खान, महवत अली खान, मुख़्तार खान, आसिम खान, आई ए खान, सौरभ कुमार,

 राजू सैनी तथा अमर सिंह आदि उपस्थि रहे।
बालिका हॉकी टीम में कशिश, रविश, रोशनी, आंचल, शीतल, गुंजन, माही, नविता, किरन, सिमरन, मशीयत, फातिमा, मलली, परी, निशाऔर खुशी संजीवनी रहीं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोलत अली खान और वशिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत भाजपा महिला मोर्चा रामपुर रहीं।
क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार और पूर्व ओलंपियन श्री आर एस रावत जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close