प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से साकार हुआ अपने घर का सपना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से साकार हुआ अपने घर का सपना

Friday, May 8, 2026 | May 08, 2026 Last Updated 2026-05-08T13:02:57Z
    Share
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से साकार हुआ अपने घर का सपना
बदायूं 08 मई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस योजना के माध्यम से ऐसे अनेक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं,

 जो वर्षों से कच्चे मकानों अथवा किराये के घरों में रहने को मजबूर थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद बदायूं के वार्ड संख्या 18, मोहल्ला कल्याण नगर निवासी विनीत कुमार पुत्र श्री रोशन लाल को भी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ प्राप्त हुआ है,

 जिससे उनका अपने पक्के घर का सपना पूरा हो सका है।
विनीत कुमार एक निजी नौकरी करते हैं। पहले उनके पास केवल एक खाली प्लॉट था और वे अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों के कारण स्वयं का मकान बनाना उनके लिए 

बेहद कठिन था। किराये के मकान में रहने के दौरान उन्हें और उनके परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी बीच उन्हें अपने मित्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। योजना के बारे में जानने के बाद उन्हें विश्वास हुआ 

कि अब उनका भी अपना घर हो सकेगा।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका नाम योजना में चयनित हो गया और उन्हें पक्के आवास हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत मिली धनराशि से उन्होंने अपने मकान का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। आज वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं

 सम्मानजनक वातावरण में अपने पक्के घर में रह रहे हैं।
विनीत कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) जैसी जनकल्याणकारी योजना ने उनके परिवार को नई जिंदगी दी है। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित महसूस करता है 


और उन्हें जीवन में स्थायित्व मिला है। घर में शौचालय बनने से परिवार को बाहर शौच के लिए नहीं जाना पड़ता, जिससे महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित हुई है।
योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) श्रेणी के लिए 30 से 45 वर्ग मीटर में नए आवास का प्रावधान है, जिसमें पति-पत्नी व अविवाहित पुत्र व पुत्री एक ही


 परिवार में शामिल होंगे। रुपए 1.50 लाख केंद्र सरकार से तथा 1.00 लाख राज्य सरकार द्वारा कुल ढाई लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाते हैं। जिसमें प्रथम किस्त में रुपए 1 लाख, द्वितीय किस्त में रुपए 1 लाख तथा तृतीय किस्त में रुपए 50 हजार अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

विनीत कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज उनका परिवार सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है और वे सरकार के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close