जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अटैना घाट का भ्रमण/

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अटैना घाट का भ्रमण/

Sunday, May 31, 2026 | May 31, 2026 Last Updated 2026-05-31T16:51:46Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक 31.05.2026

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अटैना घाट का भ्रमण/निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


आज दिनाँक 31.05.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ  अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के दृष्टिगत अटैना गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

 एवं निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखी जाये व श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, 

श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस दौरान प्रभारी थाना उसहैत श्री देवेन्द्र कुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे । 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close