पुलिस और व्यापारियों की महाबैठक जाम और क्राइम के खिलाफ बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस और व्यापारियों की महाबैठक जाम और क्राइम के खिलाफ बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

Tuesday, May 26, 2026 | May 26, 2026 Last Updated 2026-05-26T14:08:12Z
    Share
बदायूँ से बड़ी खबर:

पुलिस और व्यापारियों की महाबैठक जाम और क्राइम के खिलाफ बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान
​बदायूँ जनपद की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बदायूँ पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है! कल रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में व्यापारियों, उद्यमियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ एक हाई-लेवल गोष्ठी संपन्न हुई।

​इस बैठक में शहर की सूरत बदलने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए:
तीसरी आँख का पहरा: व्यापारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा के लिहाज से हर प्रतिष्ठान पर अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाए जाएं।

अवैध कब्जों और जाम पर हंटर: शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से अवैध ठेले और कब्जे हटाए जाएंगे। सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा ताकि जनता को जाम से मुक्ति मिले।


​डिजिटल अरेस्ट' पर वार: पुलिस ने व्यापारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे नए जमाने के साइबर अपराधों से बचने के अचूक गुर सिखाए।
ऑन द स्पॉट एक्शन: पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से सुना और मातहतों को उनके तुरंत और प्रभावी निस्तारण के कड़े आदेश जारी किए।


​बदायूँ पुलिस का साफ संदेश है—अपराध और अव्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस! व्यापारियों से भी शहर की सुरक्षा में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की अपील की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close