दातागंज विधानसभा में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के समर्थन में बहुजन समाज की एक सभा आयोजित की गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दातागंज विधानसभा में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के समर्थन में बहुजन समाज की एक सभा आयोजित की गई।

Thursday, May 21, 2026 | May 21, 2026 Last Updated 2026-05-21T07:39:35Z
    Share
दातागंज विधानसभा में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के समर्थन में बहुजन समाज की एक सभा आयोजित की गई।
बदायूँ। दातागंज विधानसभा में लगभग 1000 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें बहुजन समाज से जुड़े लोगों की संख्या अधिक थी।
भाजपा SC मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बुधपाल सिंह और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राममूर्ति लाल सहित कई बहुजन समाज के नेताओं ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि विधायक बब्बू भैया तीसरी बार चुनाव जीतेंगे। नेताओं ने कहा कि विधायक ने सभी समाजों के लिए काम किया है और उन्हें दातागंज में "विकास पुरुष" के नाम से जाना जाता है।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर समाज उनके साथ खड़ा है और जनता के सहयोग से उन्हें तीसरी बार भी बड़ी जीत मिलेगी।
इस अवसर पर तेजपाल सागर (जिला मंत्री, भाजपा), डॉ. अमित सिंह, अतेंद्र विक्रम सिंह (ब्लॉक प्रमुख, दातागंज), अंशुल सागर, राधेश्याम सागर समेत भाजपा और बहुजन समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close