*फैक्ट्री का ताला तोड़कर कॉपर तार और जनरेटर का सामान चोरी*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*फैक्ट्री का ताला तोड़कर कॉपर तार और जनरेटर का सामान चोरी*

Thursday, May 21, 2026 | May 21, 2026 Last Updated 2026-05-21T18:23:46Z
    Share
*फैक्ट्री का ताला तोड़कर कॉपर तार और जनरेटर का सामान चोरी*

चौकीदारों को भी नहीं लगी भनक

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के भगवानपुर कुन्दन स्थित एक फैक्ट्री में चोरी की घटना सामने आई है। फैक्ट्री मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश खण्डेलवाल निवासी राजेंद्र नगर बरेली की जॉइनक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री भगवानपुर कुन्दन रमपुरा रोड के सामने स्थित है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब फैक्ट्री के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो फैक्ट्री के शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो जनरेटर का एल्टीनेटर और काफी मात्रा में कॉपर का तार गायब था।

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका। फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करने वाले ब्रह्मस्वरूप पुत्र कनौजी लाल और राकेश पुत्र रामरक्ष पाल निवासी ग्राम निवड़िया को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। अज्ञात चोरों के द्वारा फैक्ट्री में चोरी कर लेने से प्रार्थी को काफी नुकसान हुआ है।

पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close