फतेहगंज पूर्वी। दसवां संस्कार में शामिल होने आए युवक की बिलपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत।
वीलपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:00 के समय ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जा रही योग नगरी एक्सप्रेस से एक 30 वर्षीय युवक की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई सुबह जब नगर के लोग स्टेशन पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तो उन्होंने देखा एक युवक ट्रेन से शाहजहांपुर जाने वाली गाड़ी से नीचे गिर गया है सूचना पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचित किया
तो युवक की पहचान विपिन सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम औदापुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई उसके फोन और आधार कार्ड की जांच करने पर मृतक युवक की सूचना उसके घर पर दी गई तो पिता धर्मेद्र ने बताया कि अभी
कुछ दिन पहले युवक की दादी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी युवक उनके दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव आ रहा था वह मुरादाबाद में रहकर किसी फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है वहीं युवक की अचानक हुई दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया
घायल युवक को एम्बुलेंस से चिकित्सीय उपचार के लिए बरेली भेजा गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। यहां बताने की युवक की 5 वर्ष की एक बेटी और एक दो माह का बेटा है वहीं युवक की आशा में हुई
मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है गांव मी मातम पसर गया है गांव वालों को विश्वास नहीं होता कि ऐसी दर्दनाक घटना की खबर मिलेगी वहीं परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है