जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़्हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़्हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये

Wednesday, May 20, 2026 | May 20, 2026 Last Updated 2026-05-20T14:13:44Z
    Share
प्रेस नोट, दिनांक 20.05.2026
जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़्हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया आज दिनांक 20.05.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में आगामी पर्व ईद-उल-अज़्हा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । पीस कमेटी मीटिंग में सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मंगुरुओं से आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे,सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी । महोदय द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि कुर्बानी खुले स्थान पर बिल्कुल न की जाए,इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और वातावारण भी प्रभावित होता है । जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें 


बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति / सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । इस दौरान एडीएम श्री अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश


 कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह,एसडीएम बिसौली श्री साईं अश्रित शकमुरी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय तथा थाना प्रभारीगण व अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे। 

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close