*प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Wednesday, May 20, 2026 | May 20, 2026 Last Updated 2026-05-20T18:06:17Z
    Share
*प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

फतेहगंज पूर्वी । क्षेत्र के कृषक समाज इंटर कॉलेज में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं जूनियर हाई स्कूल के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र पाल यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नेत्रपाल यादव, बिलपुर प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश मिश्रा, राहुल राठौर सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close