नाली खोदने को मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट किया घायल मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नाली खोदने को मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट किया घायल मुकदमा दर्ज

Wednesday, May 20, 2026 | May 20, 2026 Last Updated 2026-05-20T18:08:08Z
    Share
नाली खोदने को मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट किया घायल मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र बाकरगंज की वनियनी पत्नी नन्हे ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया है 18 तारीख को शाम 7:00 बजे के लगभग पड़ोसी राजीव, छुटैआ,

 राधेश्याम पुत्रगण पप्पू हमारी पट्टीकी दीवार से भारी भरकम लकड़ी टेकने लगे और उसी के किनारे फावड़ा से खोदकर पानी निकाल रहे जिससे दीवाल के अंदर पानी जाता है लकड़ी टेकने से दीवार टेड़ी होने की आशंका है 

मना करने पर बह लोगों गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुस आये विरोध करने पर राजीव ने लाठी मार दी जिससे सर फट गया

 और छुटैया व राधेश्याम ने लाठी डंडों से मारापीटा जिससे काफी चोटें आए हैं।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close