हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान किया गया।

Saturday, May 30, 2026 | May 30, 2026 Last Updated 2026-05-30T18:39:48Z
    Share
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान किया गया।

मिलक रामपुर।शनिवार को नगर के मोहल्ला नसीराबाद स्थित डॉ. प्रखर वशिष्ठ एवं सभासद नगर पालिका मिलक के आवास पर हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिलक क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रप्रकाश शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। बही नगर पालिका सभासद डॉक्टर प्रखर वशिष्ट के मेडिकल स्टोर पर पत्रकारों को सम्मान स्वरूप डायरी, पैन भेंट कर सम्मानित किया गया।एवं गुरु नानक अकैडमी स्कूल में भी पत्रकारों को माला पहनकर सम्मानित किया गया ।

सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए। हिन्दी पत्रकारिता के मूल्यों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा तथा सभी ने हिन्दी पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विनोद गंगवार, चंकी पाण्डेय, 

इकरार हुसैन, संजीव श्रीवास्तव, कृपाल सिंह दिवाकर, विनोद कुमार, श्रीवास्तव , अमित कुमार जोशी, सतवीर सागर,शावेज़ मलिक, चन्द्रपाल मौर्य, धीरेन्द्र गंगवार, संजीव गुप्ता, विपिन तिवारी, विकास वशिष्ठ, इमरान हुसैन, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close