फतेहगंज पूर्वी। भागवत कथा विश्राम के बाद हुई पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन ।
नगर के साहूकारा में स्थित राधा रमण खाटू श्याम जी मंदिर में पिछले 24 तारीख से चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का शनिवार देररात्रि में विश्राम किया गया जिसमे भक्तों ने बहुत बड़ी संख्या में फूलों की होली खेल कर कथा स्थल पर एक दूसरे को भागवत कथा समापन की बधाई दी वहीं रविवार को सुबह 8:00 बजे अमित मोहन व्यास जी द्वारा यज्ञ का
आयोजन किया गया जिसमें भागवत कथा की समाप्ति पर पूर्ण आहुति दी गई यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के अलावा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने श्रीमद् भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण किया पिछले 7 दिनों से नगर में भागवत कथा की भक्ति की रसधारा वह रही थी
जिसमें क्षेत्र के अलावा बहुत-बहुत दूर से आकर लोग श्री भागवत कथा का श्रवण कर रहे थे भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मुख्य रूप से आयोजन करता विश्व मोहन अग्रवाल सुरेश चंद्र अग्रवाल विशाल अग्रवाल गोविंद गुप्ता
बबलू गोयल के अलावा विनय अग्रवाल पत्रकार का विशेष सहयोग रहा भंडारे के बाद सभी लोगों को प्रसाद देकर विदा किया गया अवसर पर भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।