महेश चंद गुप्ता एवं मयंक गुप्ता के सहयोग से बदायूं में चलेगा गो सुरक्षा अभियान
सहसवान बदायूं लोक कल्याण सर्व समाज संस्था द्वारा बदायूं में गोवंश की सुरक्षा एवं जन सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजसेवी एवं क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया।
बैठक में बदायूं के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता जी के पुत्र मयंक गुप्ता, सदस्य जिला कार्यकारिणी भाजपा बदायूं ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गो सुरक्षा और जनहित के लिए चलाया जा रहा यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
संस्था के ट्रस्टी मो.शरीफ ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था की पूरी टीम जनहित एवं गो सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सालिम ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता और गोवंश दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए संस्था जल्द ही बदायूं में बड़े स्तर पर “गो सुरक्षा अभियान” शुरू करेगी।
अभियान के अंतर्गत घायल गोवंश के उपचार, सड़कों पर घूम रहे पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, जन जागरूकता फैलाने तथा प्रशासन के सहयोग से गो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
लोक कल्याण सर्व समाज संस्था
“गो रक्षा… हमारी आस्था, हमारी जिम्मेदारी”
“समाज सेवा ही हमारा संकल्प”