जरौल में कल से शुरू होगा ‘महा संग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट।फतेहगंज पूर्वी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जरौल में कल से शुरू होगा ‘महा संग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट।फतेहगंज पूर्वी।

Tuesday, May 19, 2026 | May 19, 2026 Last Updated 2026-05-19T13:40:11Z
    Share
जरौल में कल से शुरू होगा ‘महा संग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट।
फतेहगंज पूर्वी।
ग्राम जरौल में 20 मई 2026 से ‘महा संग्राम क्रिकेट क्लब जरौल’ के तत्वावधान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेताओं के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि फरीदपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी विनय सिंह जाटव होंगे। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत एवं वार्ड-50 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नरवीर सिंह यादव द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹11,000 नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹5,100 नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए ₹1200 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8 बजे और दूसरा मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। प्रतियोगिता केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए होगी तथा एक टीम में केवल एक ही ग्राम पंचायत के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
मैच 14-14 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 16 ओवर का खेला जाएगा।आयोजकों ने बताया कि मैच के दौरान अंपायर और कमेटी का निर्णय अंतिम होगा।


टूर्नामेंट में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मोहित यादव, सनी यादव, अनुज पांडे और ओमेंद्र यादव कमेंट्री करेंगे।
 प्रतियोगिता में भाग लेने या अधिक जानकारी के लिए मोहित पंडित (8630948196), सनी यादव (7983762655) और सुदेश यादव (7307218665) से संपर्क किया जा सकता है।


आयोजक समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे ग्राम जरौल स्थित सरकारी गोदाम के पास पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close