पूर्व विधायक संजय कपूर की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय पर हुआ पं० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व विधायक संजय कपूर की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय पर हुआ पं० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन

Wednesday, May 27, 2026 | May 27, 2026 Last Updated 2026-05-27T18:47:00Z
    Share
पूर्व विधायक संजय कपूर की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय पर हुआ पं० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन

रामपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संजय कपूर पूर्व विधायक, बिलासपुर के कैंप कार्यालय, निकट गांधी समाधि पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान खां ने कहा कि नेहरू जी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया। उनका योगदान भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।
जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र सेवा का प्रतीक था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए।
शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि नेहरू जी ने युवाओं और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर साहिर रज़ा खान, नोमान मुमताज़, दुर्गेश मौर्य, कपिल चौधरी, जमील मियां, भूरा खां, शवाज़ खान, मोईन पठान, चितरंजन प्रसाद, रामगोपाल सैनी, अली रज़ा, सरताज़ सैफी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close