तंबाकू निषेध दिवस पर 5 दुकानों पर जुर्मानाः एटा में तंबाकू नियंत्रण टीम ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तंबाकू निषेध दिवस पर 5 दुकानों पर जुर्मानाः एटा में तंबाकू नियंत्रण टीम ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T16:24:19Z
    Share
*तंबाकू निषेध दिवस पर 5 दुकानों पर जुर्मानाः एटा में तंबाकू नियंत्रण टीम ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एटा में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान ठंडी सड़क, एटा पर केंद्रित था, जहां विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानें खुले तौर पर तंबाकू उत्पाद और सिगरेट बेचरही थीं। इसके अतिरिक्त, तंबाकू कंपनियों के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए थे, जो नियमों का उल्लंघन है।
इन अनियमितताओं के मद्देनजर, टीम ने 5 दुकानों के खिलाफ चालान जारी किए और नियमानुसार जुर्माना लगाया। दुकानदारों को भविष्य में ऐसे कृत्यों से बचने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इस अभियान में जनपद सलाहकार डॉ. अमन प्रताप चौहान, अरविंद धाकड़, योगेश कुमार और पुलिस विभाग के सदस्य शामिल थे।
जनपद प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close