संवाददाता : अमित कुमारजोशी
हैड लाइन
रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा मार्का की 60 बोतल अवैध शराब बरामद
रुद्रपुर, 1 जून 2026।
स्क्रिप्ट
उत्तराखण्ड आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर के डीडी चौक, नैनीताल रोड क्षेत्र से हरियाणा मार्का की 60 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त के.के. कांडपाल एवं प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी एम.एस. बिष्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान सुबह डीडी चौक क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सिग्नेचर रेयर व्हिस्की की कुल 60 बोतलें बरामद हुईं, जिन पर "For Sale in Haryana Only" अंकित था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित अग्रवाल तथा विवेक गायन के रूप में हुई है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई भी की गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक खटीमा बी.एन. जोशी तथा अन्य आबकारी कार्मिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।