बदायूँ कबूतरों की मौत पर बवाल, महिला तीसरे दिन भी शव लेकर बैठी न्याय के इंतजार मेंसहसवान क्षेत्र में कबूतरों की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि थाना सहसवान पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही कबूतरों की मृत्यु के कारण की घोषणा कर दी। वहीं पीड़ित महिला पिछले तीन दिनों से कबूतरों के शव अपने पास रखकर न्याय की मांग कर रही है।
मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि बिना वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारण बताना गंभीर लापरवाही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।
सहसवान में कबूतरों की मौत का मामला बना चर्चा का विषय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।