दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर कहर, समझौते को पहुंचे मायके पक्ष पर भी हमला, छह पर मुकदमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर कहर, समझौते को पहुंचे मायके पक्ष पर भी हमला, छह पर मुकदमा

Thursday, June 25, 2026 | June 25, 2026 Last Updated 2026-06-26T01:14:18Z
    Share
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर कहर, समझौते को पहुंचे मायके पक्ष पर भी हमला, छह पर मुकदमा

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी । दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने और समझौते के लिए पहुंचे उसके मायके पक्ष पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, दो देवरों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव टिसुआ निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज और नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि उसे कई बार घर से निकालने की धमकी भी दी गई।

बताया गया कि 24 जून को विवाद सुलझाने के लिए विवाहिता के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंचे थे। बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसमें विवाहिता, उसकी मां और अन्य परिजन घायल हो गए।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रकम न मिलने तक घर में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने पति रजत, ससुर आशाराम, सास सीमा, देवर अमित, देवर विशाल तथा रिश्तेदार नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच करती पुलिस।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close