बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
जिलाधिकारी संभल द्वारा समस्त विभागों की समीक्षा मीटिंग की गई
संभल / जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के कुशल निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों राज्य विभाग परिवर्तन चकबंदी विभाग भूमि आवंटन आदि के साथ समस्त समीक्षा बैठक हुई जिसमें लंबित कार्यों को लेकर सख्त निर्देश दिए गए
कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरते प्रत्येक कर्मचारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाएं चकबंदी विभाग की प्रक्रिया में बहुत लंबित मामले हैं लंबित मामलों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत समाधान किया जाए
24 कोस परिक्रमा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई प्रत्येक तहसील स्तर पर पांच-पांच भू माफिया चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हां लेखपालों को रोस्टर बनाकर अंश निर्धारण अभिवादित विरासत को गांव में जाकर करने के लिए दिए गए