दिल्ली लखनऊ हाइवे पर रोडवेज बस की टक्कर से हुई एक युवक की मौत
फतेहगंज पूर्वी ।
लखनऊ हाइवे पर आज रविवार सुबह दस बजे टिसुआ फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक आकाश की मौत हो गई। मृतक नई बस्ती, बिलपुर स्टेशन रोड का निवासी था । वह अपने घर से बरेली जा रहा था।
परिजनों के अनुसार आकाश अपनी पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 24 BN 3835 से टिसुआ फ्लाईओवर के पास पहुंचा ही था उसी समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और आकाश सड़क पर गिर गया वही पीछे से आ रही तेज रफ्तार फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 K 7195 ने उसे कुचल दिया जिससे आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दी गई ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता का सहारा था । मृतक के पिता बैजनाथ ने बस नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस का फोटो खींच लिया था बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता की तहरीर पर रोडवेज बस नम्बर से चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।