जरूरी सूचना : वृद्धावस्था पेंशन के लिए 5 नए दस्तावेज मान्य
सम्मानित बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी।
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा *शासनादेश संख्या-713(1)/26-2-2026, दिनांक 12.03.2026* जारी किया गया है। अब *नगरीय क्षेत्र* में रहने वाले आवेदकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आयु के प्रमाण के रूप में ये *5 अतिरिक्त दस्तावेज भी मान्य होंगे:*
*अब मान्य दस्तावेज:*
1. *राशन कार्ड*
2. *मतदाता पहचान पत्र*
3. *ड्राइविंग लाइसेंस*
4. *पासपोर्ट*
5. *पैन कार्ड*
*महत्वपूर्ण शर्त:*
यह सुविधा केवल *नगरीय क्षेत्र के उन आवेदकों* के लिए है जिनके पास हाईस्कूल का प्रमाण पत्र नहीं है और जिनका परिवार/कुटुंब रजिस्टर में नाम उपलब्ध नहीं है। ऐसे आवेदकों को निर्धारित प्रारूप पर *स्व-घोषणा पत्र* देना अनिवार्य होगा।
*क्या फायदा होगा?*
पहले आयु प्रमाण के लिए विकल्प सीमित थे। कई बुजुर्ग माता-पिता के पास हाईस्कूल सर्टिफिकेट या परिवार रजिस्टर नहीं होने से पेंशन नहीं बन पाती थी। अब राशन कार्ड, वोटर ID जैसे आम दस्तावेजों से भी काम चल जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय लाखों बुजुर्गों के लिए राहत लेकर आया है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र वृद्धजन पेंशन से वंचित न रहे।