ब्रेकिंग न्यूज़
भूमि के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश में जम के चले लाठी डंडे*
*
लड़ाई के दौरान दादी की गोद से छिटककर नीचे गिरे तीन माह के अबोध बालक की हुई दर्दनाक मौत
फतेहगंज पूर्वी /थाना क्षेत्र के गांव हरेली अलीपुर में गुरुवार की देर रात सगे भाइयों में खेत के विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले जिससे दोनों तरफ से मारपीट हुई मारपीट के दौरान 3 माह का अबोध बालक राम लड़ते अपनी दादी विमला देवीके गोद में था मारपीट के दौरान वालक के जमीन पर गिरने से उसके गंभीर चोट लग गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को घायल अवस्था में कब्जे में लेकर फरीदपुर चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत्यु घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तीन माह पहले ही बालक की मां अनीता देवी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी । लड़ाई झगड़े की पृष्ठभूमि में पुराना विवाद निकलकर सामने आया है बताया जाता है कि वीरपाल के भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें हिस्सा बंटवारे को लेकर चारों भाइयों में मनमुटाव चल रहा था। आज देर शाम वीरपाल पशुपति फैक्ट्री से ड्यूटी से वापस आया
और आते ही भाइयों में विवाद शुरू हो गया लड़ाई झगड़े के दौरान अपनी दादी की गोद में तीन माह का राम लड़ाई के दौरान चीख कर जमीन पर गिर गया जिससे उसके चोट लगने से बच्चों की मौत हो गई आरोपी वीरपाल के साथ में अंकुश और अर्जुन ,राजेश, विनीत के द्वारा झगड़ा के दौरान बालक की मौत हो गई । सूचना पाकर
क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की उन्होंने बताया कि आपसी परिवार में जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसमें पहले भी मुकदमे बाजी हो चुकी है उसी के चलते आज झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया और बोध राम लड़ैते की लड़ाई के दौरान दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है
मृतक राम लड़ैते के चाचा मौजी लाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।