एटा में अवैध कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी पर कार्रवाई: प्रशासन ने नोटिस जारी कर सीलिंग की चेतावनी दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में अवैध कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी पर कार्रवाई: प्रशासन ने नोटिस जारी कर सीलिंग की चेतावनी दी

Thursday, June 25, 2026 | June 25, 2026 Last Updated 2026-06-26T01:21:43Z
    Share
एटा में अवैध कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी पर कार्रवाई: प्रशासन ने नोटिस जारी कर सीलिंग की चेतावनी दी

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

एटा में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर औचक छापेमारी की, जिसमें कई संस्थानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया और उन्हें नोटिस जारी किए गए।


निरीक्षण टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक, सीओ सिटी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और कोतवाली नगर पुलिस बल शामिल थे। टीम ने सबसे पहले अरुणा नगर स्थित लक्ष्य क्लासेज का निरीक्षण किया। यह कोचिंग सेंटर खुला पाया गया, 

लेकिन वहां न तो कोई छात्र था और न ही संचालक। संस्थान का पंजीकरण भी नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल नोटिस जारी किया। इसके बाद विद्या एकेडमी का निरीक्षण किया गया, जहां कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित हो रही थी। 

निरीक्षण के समय केवल एक कर्मचारी मौजूद था। प्रशासन ने संचालक को एक सप्ताह के भीतर संस्थान को बेसमेंट से हटाकर किसी अन्य स्थान पर संचालित करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन न होने पर पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। टीम ने शांति नगर स्थित एवर ग्रीन

 क्लासेज और यूपी सिंह जीनियस क्लासेज का भी निरीक्षण किया। इन संस्थानों में भी बेसमेंट में संचालन और छात्र संख्या के अनुरूप पंजीकरण शुल्क जमा न करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके लिए नोटिस जारी किए गए।
प्रशासन ने जिले के सभी कोचिंग सेंटर, 

डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर, टंकण और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों के संचालकों को अंतिम चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि बिना पंजीकरण संचालन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई संस्थान बेसमेंट में संचालित मिलता है, तो उसे तत्काल सील कर पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close