84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ 23 जून को मनाया जाएगा.
प्रातः काल होगा श्री राम भक्त हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार
ज्येष्ठ मास में धूप से व्याकुल राहगीरों को दोपहर में होगा शीतल शरबत वितरण
बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगल का पर्व 23 जून दिन मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की कार्य योजना बनाई गई.दोपहर 12:00 बजे से शाम तक शीतल शरबत का वितरण धूप से व्याकुल राहगीरों को किया जायेगा.
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया -प्रातः काल 7:30 बजे कलयुग के जागृत देव पवन पुत्र भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त श्री हनुमान जी का चमेली के तेल एवं सिंदूर से लेपन कर चांदी के वर्क के साथ चोला चढ़ाया जायेगा . तत्पश्चात नवीन वस्त्र आभूषणों से भगवान श्री हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार कर आरती उतार कर एवं लड्डुओं का भोग लगाया जायेगा .
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया- भगवान श्री राम के परम प्रिय एवं अन्य भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी. जिनकी कृपा से भक्तों के रोग ,शोक एवं अन्य संकट कट जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भगवान श्री रामकी आराधना करनी चाहिए.
शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन होगा.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, अजय रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, मुकुल जोशी, प्रदीप पटवा, कन्हैया मिश्रा, रामगोपाल पटवा, अशोक पटवा, संजय राणा, वंश मिश्रा, नितिन रस्तोगी एवं नरेश प्रजापति उपस्थित रहे.