सांप के काटने से महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सांप के काटने से महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Monday, June 22, 2026 | June 22, 2026 Last Updated 2026-06-22T14:39:09Z
    Share
सांप के काटने से महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वजीरगंज (बदायूं), सोमवार। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुडिया सतासी में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मुडिया सतासी निवासी मंजू देवी (50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मुन्ने सिंह सोमवार को अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए विसौली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बदायूं भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close