योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास।

Thursday, June 18, 2026 | June 18, 2026 Last Updated 2026-06-19T03:00:41Z
    Share
योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास।
-------------------------
 नेशनल 24 लाइव न्यूज संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
-------------------------

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत आज तहसील चन्दौसी परिसर में उप जिलाधिकारी नीतू रानी के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार रविन्द्र विक्रम,नायब तहसीलदार, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, लेखपालों, अमीनों तथा तहसील के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। 

योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नीतू रानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकता है

। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं निरोगी काया की कामना के साथ किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close