संगीत के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर किया सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संगीत के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर किया सम्मानित

Thursday, June 18, 2026 | June 18, 2026 Last Updated 2026-06-19T03:10:04Z
    Share
[6/18, 20:17] Amit Joshi Milk Rampur
अमित कुमार जोशी


 संगीत के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर किया सम्मानित
 
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने नगर मिलक निवासी गायिका वंशिका बैरागी और उनके गुरु राजू बैरागी को संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर, आज अपने कार्यालय पर बुलाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि हमारे नगर मिलक की बेटी गायिका वंशिका बैरागी और

 राजू बैरागी द्वारा संगीत के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई जा रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल द्वारा खाटू श्याम के पवित्र धाम में एक कीर्तन दरबार के दौरान वंशिका को मंच पर आमंत्रित करके भजन गाते समय स्वयं ही कन्हैया मित्तल ने पुष्य वर्षा करके बेटी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

 जिससे समस्त मिलक निवासियों का सम्मान बढ़ा है। हमारे नगर मिलक में संगीत के क्षेत्र में अनेकों ऐसे कलाकार हैं जिनके द्वारा कि अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन वंशिका बैरागी ने राजू बैरागी के सहयोग से जो कि बहुत ही कम समय में संगीत के क्षेत्र में जो अपना स्थान बनाया है वह प्रशंसनीय और सराहनीय है। वंशिका का एक भजन सोशल

 मीडिया पर आया है बांसुरिया राधे राधे बोल सभी सनातनी इस भजन को अधिक से अधिक सुनें और लोगों को सुनने के लिए प्रेरित भी करें जिससे कि मिलक की बेटी को और अधिक सम्मान मिल सके।
[6/18, 21:06] Amit Joshi Milk Rampur: मिलक पुलिस ने सात व्यक्ति का को किया गिरफ्तार




अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सी.ओ.मिलक जनपद रामपुर के कुशल नेतृत्व मे कोतवाली मिलक पुलिस द्वारा दिनांक 18.06.2026 को 07 नफर अभियुक्तगण 1. धर्मवीर पुत्र किशनलाल 2.सिपाहीलाल पुत्र किशनलाल उम्र 50 वर्ष 3. संजीव कुमार पुत्र किशनलाल निवासीगण ग्राम रठौंडा थाना मिलक जनपद रामपुर 4. राजेन्द्र प्रसाद उम्र 52 वर्ष 5. दीन दयाल उम्र 50 वर्ष पुत्रगण छेदालाल 6. पवन कुमार उम्र 30 वर्ष 7. शैलेष कुमार पुत्र गण राजेन्द्र प्रसाद निवासीगण ग्राम पूरनापुर थाना मिलक जनपद रामपुर अन्तर्गत धारा 170/126/135 भा.ना.सु.सं. में मारपीट पर आमदा फसाद होने के कारण गिरफ्तार कर मा0 न्या0 एसडीएम कोर्ट मिलक जिला रामपुर भेजा जा रहा है । 
अभियुक्त का विवरणः-  
1. धर्मवीर पुत्र किशनलाल
 2.सिपाहीलाल पुत्र किशनलाल उम्र 50 वर्ष 
3. संजीव कुमार पुत्र किशनलाल निवासीगण ग्राम रठौंडा थाना मिलक जनपद रामपुर 
4. राजेन्द्र प्रसाद उम्र 52 वर्ष 
5. दीन दयाल उम्र 50 वर्ष पुत्रगण छेदालाल 
6. पवन कुमार उम्र 30 वर्ष 
7. शैलेष कुमार पुत्र गण राजेन्द्र प्रसाद निवासीगण ग्राम पूरनापुर थाना मिलक जनपद रामपुर

गिरफ्तार कराने वाले अधि0/कर्म0
1.उ0नि0 अमर पाल सिंह 
2.उ0नि0 मनोज कुमार 
3.हे0का0 754 पुष्पेन्द् सिंह 
4.हे0का0 895 जागेश सिंह 
5. रि0का0 654 कुलदीप सिंह  
 



                                                                                                                                (मनीराम सिंह)
प्रभारी निरीक्षक
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close