लालच देकर बच्चों से विकवाता है मादक पदार्थ,पुलिस से करी शिकायत
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी -थाना क्षेत्र के ग्राम हरेली अलीपुर निवासी प्रियांश गंगवार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि टिसुआ निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक उसके गांव के छोटे-छोटे बच्चों को लोभ लालच देकर गुमराह करता है और उनसे मादक पदार्थों की बिक्री करवाता है।
गांव के बच्चों ने उसके चंगुल से निकलने के लिए उससे मदद मांगी तो उसने उस युवक से बात की।जिस पर वह आग बबूला हो गया और मुंह बंद करने की धमकी देने लगा।
जब उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।प्रियांश गंगवार द्वारा थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।जिसके बाद दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।