आधार अपडेट के नाम पर वसूली का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आधार अपडेट के नाम पर वसूली का आरोप

Tuesday, July 28, 2026 | July 28, 2026 Last Updated 2026-07-29T03:16:10Z
    Share
आधार अपडेट के नाम पर वसूली का आरोप

नेशनल24
अमितकुमार जोशी

: मिलक नगर के बिलासपुर रोड पर एक जनसेवा केंद्र के संचालक पर आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए प्रति कार्ड 400 रुपये की मांग की जा रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम ऐंचोरा निवासी एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी बीमार है।

 आधार कार्ड बनवाने को परिवार को डीएम रामपुर के समक्ष भेजा गया, जहां से जांच के आदेश दिए। जांच में परिवार आयुष्मान योजना के लिए पात्र पाया गया। कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बच्चों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फिंगरप्रिंट अपडेट कराना आवश्यक था।

 दो आधार अपडेट करने के लिए 700 की मांग की गई, और केवल एक बच्चे का ही आधार अपडेट किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close