10 लाख की मांग और झूठे मुकदमे की धमकी से परेशान बजरंग दल पदाधिकारी ने की आत्महत्या जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद रामपुर आदेश शंखधार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मिलक, रामपुर कोतवाली मिलक क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विष्णु निवासी सूरज पटेल पुत्र स्व. रामपाल पटेल ने 19 अगस्त 2026 मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बजरंग दल का प्रखंड संयोजक बताया जा रहा है।
इस संबंध में मृतक की पत्नी विनीता देवी ने कोतवाली मिलक में नामजद तहरीर दी है। तहरीर में विनीता देवी ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार निवासी मोहल्ला अस्दुल्लापुर कस्बा थाना मिलक द्वारा उनके पति को लगातार धमकाया जा रहा था और धनराशि की मांग की जा रही थी।
विनीता ने बताया कि शंखधार 10 लाख रुपये मांग रहे थे। पैसे न देने पर घर पर बुलडोजर चलवाने, जेल भिजवाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देते थे। मेरे पति के विरुद्ध आदेश शंखधार द्वारा झूठा मुकदमा भी लिखवाया गया था। इसी मुकदमे को लेकर मेरे पति बहुत परेशान रहते थे।पीड़िता ने आगे कहा कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर मांगी गई धनराशि नहीं दी गई तो उनके विरुद्ध और झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर परिवार को परेशान किया जाएगा।
लगातार मुकदमे, पैसों की मांग और धमकियों के कारण सूरज पटेल पिछले कई महीनों से तनाव में थे। इसी दबाव के चलते उन्होंने 19 अगस्त 2026 को अपने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर परिजन और हिंदू संगठन के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक पहुंचे। वहां से शव को कोतवाली मिलक परिसर ले जाकर नारेबाजी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे।
अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी विनीता देवी की तहरीर पर आरोपी आदेश शंखधार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।