सहसवान में विद्युत विभाग का बड़ा चेकिंग अभियान, 169 कनेक्शन काटे, 3.20 लाख की वसूली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में विद्युत विभाग का बड़ा चेकिंग अभियान, 169 कनेक्शन काटे, 3.20 लाख की वसूली

Sunday, August 16, 2026 | August 16, 2026 Last Updated 2026-08-16T15:31:59Z
    Share
सहसवान में विद्युत विभाग का बड़ा चेकिंग अभियान, 169 कनेक्शन काटे, 3.20 लाख की वसूली

*सहसवान-* विद्युत विभाग की टीम ने आज शनिवार को सहसवान तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सहसवान के टाउन-1 फीडर पर यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान टीम ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। 169 उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोल से केबल काटकर विच्छेदित किए गए जिन पर कुल 32.83 लाख रुपये का बकाया था। साथ ही मौके पर ही 3.20 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।

चेकिंग के दौरान कई अनियमितताएं भी पकड़ी गईं 32 हजार रीडिंग स्टोर मिलीं
8 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग करते पाए गए, जिनकी श्रेणी तुरंत परिवर्तित की गई
सात उपभोक्ताओं के मीटर खराब पाए गए, जिन्हें विद्युत परीक्षण खंड द्वारा मौके पर ही बदल दिया गया
2 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई

इस अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड उझानी सत्येन्द्र प्रकाश गौतम ने किया। उनके साथ उपखण्ड अधिकारी प्रशान्त वार्ष्णेय, उपखण्ड अधिकारी सहसवान जयप्रकाश, अवर अभियन्ता रामकुमार, आशुतोष त्रिपाठी, रवीन्द्र नाथ, अतुल कुमार, हरिपाल सिंह माहीर सहित संविदा स्टाफ मौजूद रहे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close