*एटा में बालश्रम के खिलाफ अभियानः दुकानों और प्रतिष्ठानों से 2 नाबालिग रेस्क्यू, दुकानदारों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
एटा में बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) की टीम ने सकीट कस्बे में होटल, ढाबों, कारखानों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान अलग-अलग दुकानों पर काम करते मिले दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। अभियान का उद्देश्य बालश्रम के साथ-साथ बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम और बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था।
एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान
अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी एएचटी के निर्देशन में चलाया गया। क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गठित संयुक्त
टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी राजबाबू, सहायक श्रम परिवर्तन अधिकारी बबलू सिंह व दीपेंद्र शर्मा, बाल संरक्षण इकाई के पंकज यादव और थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह शामिल रहे।