सर्राफा दुकान से 8 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना चोरी: एटा में शटर काटकर तिजोरी ले भागे चोर, 20-22 लाख का नुकसान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सर्राफा दुकान से 8 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना चोरी: एटा में शटर काटकर तिजोरी ले भागे चोर, 20-22 लाख का नुकसान

Tuesday, August 18, 2026 | August 18, 2026 Last Updated 2026-08-19T02:05:30Z
    Share
*सर्राफा दुकान से 8 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना चोरी: एटा में शटर काटकर तिजोरी ले भागे चोर, 20-22 लाख का नुकसान*
 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
 
संवाददाता:रवि शर्मा , Etah news

एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार सुबह एक ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। दुकानदार ने तिजोरी में करीब आठ किलो चांदी और 30 ग्राम सोना होने का दावा किया है, जिससे लगभग 20 से 22 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

दुकान का शटर कटा, तिजोरी गायब

सुनार कन्हैया वर्मा, जो मोहल्ला गुलाम हुसैन, नगला पड़ाव, कोतवाली अलीगंज के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर कटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ था और अंदर रखी तिजोरी गायब थी।
8 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना लेकर फरार चोर

कन्हैया वर्मा के अनुसार, चोरी हुई तिजोरी में लगभग 8 किलोग्राम चांदी और 30 ग्राम सोना रखा था। उन्होंने इस चोरी से करीब 20 से 22 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नुकसान का अंतिम आकलन अभी नहीं हुआ है और दुकानदार द्वारा बताए गए आंकड़ों का सत्यापन किया जाना बाकी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने दुकान और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close