कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल; डीएम-एसएसपी ने मौके का लिया जायजा, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल; डीएम-एसएसपी ने मौके का लिया जायजा, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Sunday, August 9, 2026 | August 09, 2026 Last Updated 2026-08-09T12:42:26Z
    Share
कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल; डीएम-एसएसपी ने मौके का लिया जायजा, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
बदायूं। 08 अगस्त को कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सिविल लाइन क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में भर्ती कराया गया।

डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। मौके पर स्थिति सामान्य है और शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद है।..
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close