फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव निवरिया भगवानपुर कुंदन से लगभग एक दर्जन शिव भक्तों का एक जत्था बाबा बैजनाथ धाम झारखंड के लिए रवाना हुआ
मतदाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
जत्थे के महंत पंडित मायाराम ने बताया कि ट्रेन के द्वारा सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल भरेंगे इसके बाद नंगे पैर 105 किलोमीटर की सुल्तानगंज से बाबा बैजनाथ धाम की दूरी तय करेंगे और भोलेनाथ का जलभिषेक करेंगे उनके जत्था में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं
जिनमें मुख्य रूप से पंडित मायाराम गजेंद्र यादव कोटेदार गुड्डू श्रीवास्तव सुरजीत पाल विनोद पाल सत्यवीर सोमपाल रामकिशन राजवीर अवधेश आदि लोग शामिल हैं सभी गांव वालों ने शिव भक्तों की सुखद यात्रा की कामना भगवान महादेव से की है।