स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. महेंद्र देव ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. महेंद्र देव ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Friday, August 14, 2026 | August 14, 2026 Last Updated 2026-08-14T13:29:48Z
    Share
स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. महेंद्र देव ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं 

 संवाददाता रोहतास आर्य की रिपोर्ट बदायूं 

बरेली/फरीदपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 122 विधानसभा फरीदपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश 

के उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। आजादी के इस महापर्व पर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत आज विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश को और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए।

डॉ. महेंद्र देव ने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी देश की प्रगति, क्षेत्र के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की सेवा हम सभी का परम कर्तव्य है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close