आज लखनऊ में विभूति खंड स्थित ट्रॉफी हाउस पर केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संगठन के अत्यंत वरिष्ठ साथी आदरणीय श्री विनय कुमार दीक्षित जी से आत्मीय भेंट हुई
इस अवसर पर संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर उनसे विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संगठन में उनकी सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं, जिस पर विनय जी ने निष्ठापूर्वक विचार कर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विनय जी संगठनात्मक कार्यों के बेहद अनुभवी साथी हैं और उत्तर प्रदेश की मुख्य मोर्चा टीम में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी
तत्पश्चात उर्दू अकादमी में बड़ी बहन श्रीमती सीमा मोदी दीदी से भी आत्मीय मुलाकात हुई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कानपुर में आगामी एक बड़े कार्यक्रम को लेकर भी महत्वपूर्ण योजना एवं चर्चा हुई।
साथ ही कानपुर में केसरिया हिंदू वाहिनी की ओर से एक जनसेवा रसोई प्रारंभ करने का प्रारंभिक खाका भी तैयार किया गया है। इस जनसेवा कार्य को शीघ्र ही धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
संगठन की मजबूती, जनसेवा और समाजहित के संकल्प के साथ हमारा यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
सेवा ही संकल्प है, संगठन ही शक्ति है।
डॉ. अतुल कुमार मिश्रा
संस्थापक, केसरिया हिंदू वाहिन